Global36garh news : छेरकापुर में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने ध्वजारोहण कर किया खेल का प्रारंभ।

बलोदाबाजार 02 नवंबर 2022 । आज विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेल (02 नवंबर से 05 नवंबर 2022) का शुभारंभ हाईस्कूल मैदान छेरकापुर में मुख्य अतिथि शकुन्तला साहू, संसदीय सचिव ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पुष्प श्रीफल अर्पित कर विधिवत पूजा अर्चना कर किया। तत्पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेलों का ध्वजारोहण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर स्काउट मास्टर ईश्वर साहू के नेतृत्व में पलारी ब्लॉक के 13 जोन के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा मशाल दौड़ लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ की गई। अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी संजय बंजारे ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाईं। तत्पश्चात विधायक जी ने बालिका खिलाड़ियों के साथ स्वयं कबड्डी खेल में भाग लेकर विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेलों का शुभारंभ किया। विधायक जी ने इस अवसर पर “बिहान “से जुड़े महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन किया व घरेलू सामग्री खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही विधायक जी व सम्माननीय अतिथियों द्वारा छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया।

 

 

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री शकुन्तला साहू ने कहा कि स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और वैश्विक पहचान दिलाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी परंपरा विरासत और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को सहेजने में प्रयासरत है। इसीलिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों को लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए गांव नगर कदमों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है इस खेल महाकुंभ में बच्चों से लेकर युवा पुरुष एवं महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और हर वर्ग के लोग पारंपरिक खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं हमारे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल कंचा भंवरा कबड्डी खो खो लंगडी दौड़ 100 मीटर दौड़ कुर्सी दौड़ पेट्रोल गिरी दौड़ विलस फुगड़ी गिल्ली डंडा लंबी कूद जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है छत्तीसगढ़ के विलुप्त खेल लोक संस्कृति फिर से जीवित हो गए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को खेल से होने वाले फायदों के बारे में बताया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अच्छा प्रदर्शन कर अपना और क्षेत्र नाम रोशन करने को कहा।

 

 

 

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोज आडिल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, मेघनाथ यादव प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, तुकाराम पप्पू साहू जनपद सदस्य पलारी, दीपक साहू जनपद सदस्य पलारी, वीरेंद्र महेश्वरी जनपद सदस्य प्रतिनिधि, राम जी जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस बलौदाबाजार, लेखराम गनहरे पूर्व जनपद सदस्य, श्यामलाल पटेल, लहाराम वर्मा, गणेश शंकर जायसवाल सरपंच छेरकापुर,देवप्रसाद मिरी सरपंच मुड़ियाडीह, सुरेंद्र सोनवानी सरपंच चुचरुंगपुर, नारायण साव सरपंच जारा, संतोष देवांगन पार्षद पलारी, बृहस कलिहारी जनपद प्रतिनिधि, नरेश वर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि, खिलेश्वरी साहू सरपंच अमेरा,नरेश साहू, जितेंद्र साहू,भागचंद घृतलहरे, देवेंद्र साहू संयोजक, कुंदन साहू, लीलाधर साहू, रोमनाथ साहू, महेश्वर वर्मा शाला विकास समिति अध्यक्ष, जितेंद्र साहू, प्रीतम साहू,काशीराम घृतलहते, श्री आर.के. नायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी पलारी, के.एन. वर्मा विकास खंड शिक्षा अधिकारी पलारी, कुलेश्वर गायकवाड एडिशनल सी.ई.ओ. पलारी,विजयेंद्र तिवारी रेंजर, राधेश्याम पटेल प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छेरकापुर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, शिक्षकगण, पंचगण एवं दर्शक उपस्थित रहें।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close