Global36garh news : देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ।

राजनादगांव 01 नवंबर 2022। देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलायी। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अभिषेक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री एसके वाहने, सहायक संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close