Global36garh news : राजनीति दबाव के कारण जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार ने विकास खंड बिलाईगढ़ को पदोन्नति कांउसलिंग से किया अलग।शिक्षक संघ में नाराजगी व्याप्त।

 

 

बलौदाबाजार 19 अक्टूबर 2022 । छ ग आम शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप लहरे क्रांति कारी शिक्षक संघ के ब्लाक उपाध्यक्ष सुन्दर लाल जाटवर ने बताया की वर्तमान में जो प्रधान पाठक के पदोन्नति पदस्थापना करने हेतु कांउसलिंग आदेश जारी किया गया है उसमें जिले के सभी विकास खंड को शामिल किया गया है लेकिन विकास खंड बिलाईगढ़ को सुची मे शामिल नही किया गया है इस पर संघ ने नाराजगी जताई है।बताया जा रहा है जेवाबदेह अधिकारी द्वारा बिना कांउसलिंग के ही पैसे लेनदेन कर पदस्थापना कर रहे हैं।इस प्रक्रिया पर सभी संगठनों में भारी जन आक्रोश ब्याप्त है! यहाँ के अधिकारी कर्मचारी राजनीती दबाव से पहले से ही परेशान है! डी ई ओ बलौदाबाजार द्वारा पदोन्नति पदस्थापना मे बिलाईगढ़ को शामिल नही करना एक गंभीर मामला है! अगर निर्धारित तिथि पर पदोन्नति पदस्थापना कांउसलिंग मे शामिल नही किया गया तो संघ द्वारा मुख्यमंत्री जी से जल्द ही इस विषय पर वार्ता व शिकायत किए जायेंगे।जल्द इस पर समाधान नहीं होने से नवनियुक्त प्रधान पाठक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close