Global36garh news : गणेश बंजारे बने अभिभाषक संघ बिलाईगढ़ के अध्यक्ष।

 

बिलाईगढ़ 26 अगस्त 2022 । गुरुवार को अभिभाषक संघ बिलाईगढ़ के नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश बंजारे कार्यकारी अध्यक्ष प्रभुलाल जाटवर एवं सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलाईगढ़ माननीया श्रीमती नेहा उसेण्डी द्वारा शपथ दिलाई गई। जिसमें सचिव यज्ञ कुमार सिंह,उपाध्यक्ष सोहन कुर्रे, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी जाटवर, कोषाध्यक्ष विष्णु जाटवर, ग्रंथपाल गंगा राम निराला,सह सचिव आशीष भट्ट, क्रीड़ा सचिव रूपनारायण राकेश, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी रूपनारायण ने संरक्षक पद की शपथ ली। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि के साथ साथ नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश बंजारे,कार्यकारी अध्यक्ष प्रभुलाल जाटवर,पूर्व संरक्षक गोपाल दुबे,पूर्व अध्यक्ष जवाहर पड़वार, पूर्व अध्यक्ष जगेसर लहरे भटगांव से आदि ने सम्बोधित किया।सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष मनोहर जाटवर ने किया तथा आभार प्रदर्शन यज्ञ कुमार सिंह ने किया।

 

 

 

 

शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से अधिवक्ता व नोटरी आर एस साहू,सुनील देवांगन, ओमकृष्ण चेलक, झाड़ूराम मनहर, रामकृष्ण जायसवाल,मनोज साहू, गोपाल राकेश, हेतराम नवरत्न,जीवन लाल कुर्रे,जय कुमार टण्डन, मथुरा प्रसाद जाटवर, लीलाधर बघेल, लक्ष्मण खांडेकर, जयदेव मिश्रा, मोहन महेंद्र, फुलेश्वरी साहू, राहुल कैवर्त्य ,अधिवक्ता संघ भटगांव अध्यक्ष जगनन्थिया बंजारे,पूर्व अध्यक्ष गेंदराम निराला,नरसिंग साहू, लोक अभियोजक राजेश पाण्डे, रसूल खान,जयदीप पाण्डे व पेरालिगल वालेंटियर सूर्य सिंह सहित समस्त अधिवक्तागण व न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close