आजादी का संदेश लेकर विधायक, कलेक्टर-एसपी सहित नागरिकों ने लगायी स्वतंत्रता दौड़

कोण्डागांव 14 अगस्त 2022 l आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के पहले दिन 14 अगस्त को जिला मुख्यालय कोण्डागांव में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण रखने नगर के फारेस्ट नाका तिराहा से विधायक कोण्डागांव श्री मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम, कलेक्टर श्री दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के साथ नगर के युवा, जनप्रतिनिधी और नागरिक स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में बरिश के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं तथा गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। यह दौड़ फारेस्ट नाका से शुरू होकर जय स्तंभ चौक में संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक श्री मोहन मरकाम ने नागरिकों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों के योगदान को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सदभावना को अक्षुण बनाये रखना हम सबका कर्तव्य है। उन्होने देशभक्ति की भावना और जुनून के साथ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल नागरिकों और युवाओं को बधाई दी।

 

 

 

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना है और लोगों को जागरूक करना है। उन्होने स्वतंत्रता दौड़ में स्वतंत्रता में स्वस्फूर्त होकर शामिल होने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे बधाई दी। इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने सभी नागरिकों का आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दौड़ में सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया, यह देशभक्ति और सदभावना को रेखांकित करता है। उन्होने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् हमर तिरंगा अभियान में व्यापक सहभागिता निभाने की अपील करते हुए जिलेवासियों को अपने घरों में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने को आग्रह किया। वहीं सभी स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं, कार्यालयों में ध्वजारोहण करने के लिए पहल किये जाने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close