
बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने लगाई जन चौपाल, सुनी समस्याएं।
अकलतरा 24 मई 2022 ।अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड बलौदा के ग्राम पंचायत कण्डरा एवम दमखाँचा पंचायत में बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने जन चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याओ की जानकारी ली। विधानसभा क्षेत्र के अंतिम मुहाने पर बसे आदिवासी(बिंझवार) जाती के लोगो ने मूलतः पेंशन ना बनना, राशन कार्ड, बिजली बिल की अधिकता पानी की समस्या एवम आवास की समस्या की जानकारी दी। काफी दुखी मन से सरकार को कोसते हुवा उन्होंने कहा कि हमारे वोट पाने तक हमे लुभावने वादे किए पर आज हमें गरीबी में जीने को मजबूर कर दिया डॉ शर्मा ने धैर्यता से उनकी बातें सुनी तथा यथा संभव मदद करते हुवे पंचायत सरपंच को समक्ष बुला राशनकार्ड जाबकार्ड बनाने के निर्देश करते हुए आवास व पेंशन के लिए उच्च अधिकारियों से बात कर उक्त समस्या हल करने का आश्वासन दिया।

डॉ शर्मा ने कहा की शासन की योजना केवल कागजी घोड़ा साबित हो रही है जरूरत मंदो तक उनका लाभ नही मिल पा रहा है जनता तीसरे विकल्प के रूप में बहुजन समाज पार्टी की ओर अपनी आस्था प्रकट कर रही है और हम आने वाले समय में निश्चित सफल होंगे।उक्त कार्यक्रम में उनके साथ दुजराम बौद्ध प्रदेश प्रभारी छ ग, सरपंच मदन कश्यप कण्डरा, सरपंच लव यादव दमखाँचा, पंच गण, किशनपाल, लक्ष्मी बर्मन, अनिल महराज, जगदीश धीवर, डॉ पैकरा, सुरेश जसकर, प्रेम जांगड़े, हिराकुमार, कुमार यादव सहित दोनों ही ग्राम के सेकड़ो ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।।



