
विधायक ने छोटेबंजोड़ा एवं बोलबोला में सामुदायिक डेयरी इकाई का किया भूमि पूजन , विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुकर एवं बकरे हेतु वितरित की अनुदान राशि
कोण्डागांव, 14 जनवरी 2022/ शुक्रवार को कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत छोटे बंजोड़ा एवं बोलबाला में रूर्बन मिशन अंतर्गत सामुदायिक डेयरी इकाई का शिलान्यास एवं भूमि पूजन विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम तथा जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा विभागीय व्यक्ति मूलक योजनाओं के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को चेक द्वारा अनुदान राशि भी वितरित की गई। जिसके तहत पशुधन विकास विभाग की विभागीय व्यक्ति मुल्क योजना अंतर्गत अनुदान पर सुकर त्रयी योजना के अंतर्गत 5 हितग्राहियों को 9000 प्रति हितग्राही के रूप में 45 हज़ार रुपयों तथा नर बकरा वितरण योजना के अंतर्गत हितग्राही को 35 सौ रुपयों का चेक प्रदान किया गया।

इस दौरान विधायक द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा गया कि गांव को सक्षम एवं सबल बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से राज्य शासन का लक्ष्य है कि गांव के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर एवं समर्थवान बनाया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि हर ग्रामवासी शासन की योजनाओं से जुड़ने हेतु आगे आए एवं शासन द्वारा निर्मित वृहद योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी आय के साधनों में वृद्धि करें। गांव के किसानों को मिश्र खेती के अंतर्गत आय में वृद्धि हेतु खेती के साथ पशुपालन को अपनाए जाने से किसानों की आय दुगनी की जा सकती है। इसे प्रति ग्रामीणों को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर प्रभारी पशु चिकित्सालय डॉ0 नीता मिश्रा, वरिश नंद, रूर्बन की ओर से कंसलटेंट सुनील रंजन तथा हिरदु ठाकुर, बुधराम नेताम सहित गांव के सरपंच, पंच, गायता, पुजारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



