
कोटगढ़ में मनाई गई गुरु घासीदास जयंती।
जांजगीर 20 दिसंबर 2021।ग्राम पंचायत कोटगढ़ में गुरु घासीदास की जयंती बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा के मुख्यातिथ्य में मनाई गई। बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने जैतखंभ में फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना की और जैतखंभ में ध्वज फहराया।

उन्होंने कहा कि बाबा ने जो मानवता का संदेश दिया है उसे हमे आत्मसात करना चाहिए।उक्त कार्यक्रम में सुरेश जस्कर, संजय कुर्रे, प्रेम जांगड़े, नरेंद्र कुर्रे, भोला कुर्रे, कुमार यादव, हीरालाल शर्मा, रविशुक्ला, हर प्रसाद धीवर सरपंच, विनोद डहरिया, बहोरन साहू, राजेश सहिस, शिव रात्रे सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Live Cricket
Live Share Market


