छत्तीसगढ़ निषाद समाज के परिचय सम्मेलन में प्रदेश भर से करीब हजारों की संख्या में लोग उमड़े

रायपुर14 दिसंबर2021 l छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज रायपुर महानगर की महिला इकाई, पुरूष इकाई एवं प्रदेश संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन का 20वां निषाद समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भव्य एवं उत्साह से भरी सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेश के सभी जिलों सहित गॉवों से स्वजातीय लोगों की हजारों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर उमड़ा रहा।कार्यक्रम का भव्य एवं शानदार आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राजधानी रायपुर के हृदय स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडोटोरियम में रहा, भीड़ इतना था कि प्रदेश भर से आए लोगों के लिए कुर्सियां भी कम पड़ गए आयोजन समिति के द्वारा अतिरिक्त कुर्सियां व्यस्थित किये गए।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन संसदीय सचिव एवम विधायक (गुंडरदेही विधानसभा) कुंवर सिंह निषाद विशिष्ट अतिथि गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम मोना सेन, पूर्व अध्यक्ष छ ग केश कला बोर्ड निषाद टाइम्स संपादक निषाद टाइम गणेश केवट अध्यक्षता दानसिंह निषाद प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा पत्रकार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ निषाद समाज राजीव कैवर्त,मास्टर पत्रकार ध्रुव कैवर्त भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए.रायपुर जिला संगठन अध्यक्ष बाला राम निषाद ,प्रदेश संगठन सचिव प्यारे लाल निषाद आरंग से, बिलासपुर मस्तूरी से राजेश निषाद, भरारी से मोहन कैवर्त, तखतपुर सुरेश कैवर्त, कसडोल सेवती कैवर्त पार्षद एवम सभी पधाधिकारी शामिल हुए।

 

 

 

 

सभी जिला अध्यक्ष एवम क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ सभी पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बलौदाबाजार जिला के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ निषाद समाज राजीव(गोलू)कैवर्त को समाज के तरफ से श्रीफल शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए गए ।उक्त कार्यक्रम में करीब 6 से 7 हजार की संख्या में निषाद समाज परिवार के लोग और युवक युवतियां शामिल हुए एवम पूरे जिला अध्यक्षों के साथ ही क्षेत्रीय समितियों के समस्त पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद के द्वारा कहा गया की समाज में उन्नति निश्चित है क्योंकि अब हमारे समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है, इस प्रकार समाज निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। और कार्यक्रम की सराहना उनके द्वारा कहा गया,सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी रंगारंग प्रस्तुति किया गया। जिससे मंच की शोभा और बढ़ी।

 

 

 

 

कार्यक्रम में एक जोड़ा आदर्श विवाह का आयोजन भी हुआ। जिससे समाज के सभी लोगों का प्रेरणा मिली की व्यर्थ के धन खर्च ना करके आदर्श विवाह को जोर दिया गया।सामाजिक वैवाहिक पत्रिका “मिलन मंजूषा” का मुख्य अतिथि के हांथ से विमोचन हुआ ।प्रदेश अध्यक्ष दान सिंह निषाद, रायपुर महानगर अध्यक्ष बसन्त निषाद, सचिव मुकेश निषाद, कोषाध्यक्ष नारद निषाद, गिरिराज निषाद ,शोभित निषाद, सहित अन्य पुरूष पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना निषाद, श्रीमती मनीषा निषाद, जंयती निषाद, श्रीमती रूखमणी कैवर्त, श्रीमती मालती निषाद, श्रीमती किरण निषाद, श्रीमती माया सूरज निषाद, श्रीमती अनिता निषाद, श्रीमती तिलेश्वरी निषाद, श्रीमती मनीषा निषाद, पूर्णिमा निषाद, सुमन निषाद लता निषाद, हीरा निषाद, कुंती निषाद, गीता, लक्ष्मी, संतोषी, सरिता, रेणु, गीतांजलि, हेमलता, आराधना, कविता, वंदना, गायत्री, हेमा, ममता, त्रिवेणी, शशिकला, सावित्री, वर्षा, धर्मिन, राधा, पूर्णिमा, सरिता, चुनेश्वरि, नमिता, किरण, गौरी, चंपा, कांति, सहित तमाम महिला पदाधिकारियो का उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान रहा। निश्चित ही परिचय सम्मेलन के कार्यक्रम ने सफलता के अनेकों इतिहास रचें हैं। इस प्रकार कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close