थाना कसडोल पुलिस की कार्यवाही  ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

Global36garh न्यूज  संवाददाता कसडोल  मोतीलाल बंजारे

 

 

 

 

 

कसडोल 18 अक्टूबर 2021 l श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बलौदाबाजार भाटापारा श्री आई.के. एलेसेला द्वारा जिले के समस्त प्रभारियों को अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब जुआ सट्टा की कार्यवाही में अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर नकेल कसने सक्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये जाने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार श्री सुभाष दास के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह राजपुत कसडोल के नेतृत्व में उनि रामनाथ भगत प्रधान आरक्षक परमानंद रथ आर0 मृत्यूजंय महिलांगे, मिलन साहू, राकेश शर्मा, राहुल खुंटे, भारत राम सेठ द्वारा जरिये मुखबीर से सुचना पर ग्राम कोड़ादामा गौठान के पास में दबिश दी गई,

 

 

 

जहां ताश पत्तों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाए गए दबिश दौरान जुआरीयान

01. शिवकुमार पैकरा पिता हजारी लाल पैकरा उम्र 36 वर्ष साकिन टेमरी थाना कसडोल
02. गुहरी राम केंवट पिता जोधन केंवट उम्र 56 वर्ष साकिन टेमरी थाना कसडोल
03. रामेश्वर उर्फ डामर पिता कार्तिक राम मारकण्डेय उम्र 33 वर्ष साकिन टेमरी थाना कसडोल के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 3120 ₹ तथा 52 पत्ती ताश, एक पीला रंग का त्रिपाल को विधिवत जप्त किए गए हैं, सभी जुआरीयो का कृत्य अपराध धारा सदर 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 534/2021 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर दिनांक 18.10.2021 विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close