कवर्धा में हुई सांप्रदायिक हिंसा की बसपा ने की कड़ी निन्दा ।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

 

रायपुर 09 अक्टूबर 2021 । कवर्धा जिले में जिस तरह से सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश किया गया है, उसकी जितनी निन्दा की जाय उतनी कम है। ये बातें कही हैं बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने उन्होंने कहा की भारत देश शुरु से ही अनेक जाति, धर्मों की विविधताओं को अपने में समेटा हुआ धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में विख्यात है। भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी ने भी भारतीय संविधान की रचना धर्मनिरपेक्षता के आधार पर किया है। भारत में सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारा के साथ मिलजुलकर रहते हैं। ऐसे सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश समय-समय पर कुछ कट्टरपंथी संगठन करते रहते हैं। जिन्हें कतिपय राजनीतिक संगठनों का भी सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से इन कट्टरपंथी तत्वों का हौसला बढता जाता है और ये लोग राजनीतिक संरक्षण के चलते सामाजिक भाईचारे को बिगाड़ने का काम करते हैं।उन्होंने कहा की
बहुजन समाज पार्टी कवर्धा में हुए इस सांप्रदायिक हिंसा की कड़ी निन्दा करती है और इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाही करने की माँग करती है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close