
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के चावल घोटाले के विरोध में राशन दुकान के सामने भाजपाइयों ने दिया धरना।
बिलाईगढ/सरसीवां 09 अक्टूबर 2021 ।भूपेश सरकार द्वारा नियमानुसार चावल वितरण नही करने के कारण शासकीय उचित मूल्य की दुकान झुमका के सामने हितग्राहियों को राशन दिलाने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।भाजपा मंडल सरसीवां के मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना काल के दूसरी लहर मे गरीबों को बड़ी राहत देते हुए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी ने देश के 80 करोड़ बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारियो को प्रति सदस्य 5 किलो अतिरिक्त मुफ्त में चावल नवम्बर माह तक देने की घोषणा की थी जिसके तहत केंद्र सरकार द्वारा चावल भेजे जाने के बाद यहां छत्तीसगढ़ मे 60 लाख कार्डधारी परिवार को यह लाभ मिलना था किन्तु प्रदेश के भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने चालाकी करते हुए गरीबों के चावल मे हेर फेर कर दिया है जिसके चलते राशन दुकानों में प्राथमिकता कार्ड सदस्यों को अतिरिक्त फ्री चांवल कई महीनों से दिया ही नहीं गया और कहीं हितग्राहियों द्वारा हुड़दंग किया गया तो केवल प्रति सदस्य 3 किलो ही प्रदान किया गया जबकि अंत्योदय कार्डधारी कम सदस्यों को अतिरिक्त चावल मिला ही नहीं । इस प्रकार पूरे प्रदेश भर में 1 लाख 43 हजार 543 मीट्रिक टन चावल अर्थात 10 लाख 90 हजार किलो से अधिक राशि में 15 सौ करोड़ से अधिक का चावल हेर फेर हुआ है।

इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस नेतृत्व भूपेश सरकार गरीबों के पेट में लात मार रही है।पुरे प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राशन दुकानों के सामने कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण योजना अंतर्गत गरिब परिवार को दिए गए प्रति व्यक्ति प्रति माह अतिरिक्त 5 किलो चावल दिलाने हेतु धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी तारतम्य में राशन दुकान झुमका में भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है।

इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा मंडल सरसीवां के महामंत्री रेशम कुर्रे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती ललिता देवी निराला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प भाजपा मंडल सरसीवां के संयोजक धनंजय साहू,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री लालू शर्मा,उप सरपंच प्रतिनिधि एवं शक्ति केंद्र झुमका सहसंयोजक रमाशंकर साहू, मिडिया प्रभारी मनोज साहू,बुथ अध्यक्ष द्वय पिताम्बर साहू,कार्तिकेश्वर साहू,पुर्व उपसरपंच केदार जाटवर,विरेन्द्र साहू,पवन साहू संतराम साहू अनंत प्रसाद साहू,बम्हानंद टण्डन, हेमंत खुराना, सुशील भारती, रामप्रसाद पंच, रमेश, मुरली साहू, सियाराम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं उपभोक्ता उपस्थित थे।


