
दिवंगत जिलाध्यक्ष आरिफ़ मेमन के परिजन सहित 12 परिजनों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति।।
गरियाबंद 09 सितंबर 2021 । जिले में विगत कई दिनों से चली आ रही दिवंगत शिक्षक साथियों के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति आदेश अंततः जारी हो गयी। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद एवं समस्त जिला एवं फिंगेश्वर, मैनपुर, देवभोग, छुरा और गरियाबंद ब्लॉक के पदाधिकारियों द्वारा सतत प्रयास के परिणामस्वरूप 12 शिक्षक साथियों के परिजनों के आंखों में सन्तोष के भाव नजर आए जब उन्हें आदेश प्राप्त हुआ।इनको मिली नियुक्ति – धनानंद ठाकुर,जनार्दन ध्रुव,श्रीमती देव कुमारी चंद्रवशी,नरेश कुमार नागेश,केशव कुमार साहू,पूर्णिमा देवी ध्रुव, वेदमति ध्रुव,पूजा चंद्राकार,शबनम बेगम,अर्चना पेठे,वासुदेव सोरी, कु साक्षी वर्मा।

बहु प्रतीक्षित अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधीश श्री नीलेश क्षीरसागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद श्री संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री जी. आर. चौरसिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर, सहायक आयुक्त श्री सुखदेवे सर, जिला मिशन समन्वयक श्री श्याम चन्द्राकर एवं जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, गरियाबंद जिले के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समस्त पत्रकारों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



