बलौदाबाजार 30 जुलाई 2021 । बिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय से लगे ग्राम पवनी उनके पैतृक गांव मुड़पार(परसाडीह) निवास श्री आजूराम टण्डन किसान व माता श्रीमती आंगन टण्डन गृहणी के सुपुत्र विश्राम टण्डन व्याख्याता ने सीजीपीएससी-2021 द्वारा आयोजित भर्ती में भौतिक विषय में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह व खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग व जनप्रतिनिधियों ने बधाइयां दी व उज्जवल भविष्य की कामना की ।
बतादें कि उनकी प्राथमिक शिक्षा शा प्राथमिक विद्यालय मुड़पार , हायर एजुकेशन शा उ मा विद्यालय पवनी ,कालेज की पढ़ाई सीएमडी पीजी कॉलेज बिलासपुर से स्नातक बीएससी. स्नाकोत्तर एमएससी भौतिकी विषय लेकर पढ़ाई किया। उनका शिक्षा विभाग में प्रथम नियुक्ति 2005 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में एवं 2008 से शा. उ.मा. विद्यालय बिलाईगढ़ में भौतिक विषय का व्याख्याता के पद पर पदस्थ रहे । सबसे पहले शिक्षक विश्राम टण्डन ने सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होने का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों ,महापुरुषों एवं घनिष्ट मित्र सहायक प्राध्यापक रामकुमार खांडेकर ,डीईओ करमन खटकर को दिया।