बलौदाबाजार/बिलाईगढ़16 जुलाई2021। अनुसूचित जाति पर हो रहे अन्याय, अत्याचार, हत्या व दुष्कर्म के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल बिलाईगढ़ ने ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन में अनुसूचित जाति पर अत्याचारों से जुड़ी घटनाएं भी सामने रखी. साथ ही राज्यपाल से यह भी मांग की कि वे इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करें। सौंपे गए ज्ञापन में छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचारों से जुड़ी घटनाक्रमों की बिंदु की जानकारी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र जाटवर ने दी जो इस प्रकार है। 1करबीरधाम के धरमपुरा ग्राम में सतनाम गुरुद्वारा को तोडा गया व जिला बलौदाबाजार के ग्राम रसौटा व नगर पालिका बिलासपुर में सतनाम जैतखाम उखाड़कर तोड़ा गया । 2 पाटन क्षेत्र के ग्राम बठेना में एक परिवार की पांच लोगों की निर्मम हत्या हो जाना और आरोपी शासन प्रशासन के गिरफ्त से बाहर है । 3 बलौदाबाजार जिला के ग्राम पौसरी में 7 वर्षीय बेटी के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर निर्मम हत्या। 4 बिलाईगढ़ ब्लाक के ग्राम मल्दी के सरपंच निर्मल कुमार चौहान का संदेहात्मक हत्या पर शासन प्रशासन मौन । 5 गिरौदपुरी धाम में भाजपा शासन काल से बनने वाले गुरुद्वारा (पर्यटन केंद्र) को भूपेश सरकार द्वारा निर्माण कार्यों को रोका गया। 6 अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले छात्रवृत्ति का राज्यांश अब तक विद्यार्थीयों को अप्राप्त है। 7 कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है ।
वही अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलीराम साण्डे ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग पर अत्याचारों में काफी इजाफा हुआ है जिससें अनुसूचित जाति वर्ग आक्रोशित है। हम मांग करते है कि ऐसे अनुसूचित जाति विरोधी कृत्यों पर लगाम लगाये अन्यथा अनुसूचित जाति वर्ग अपने सुरक्षा , संरक्षण करने उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी । जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, पुर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ट नेता सीयाराम कहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री रामनारायण देवांगन, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिघांनीया, नगर पंचायत बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष नरेश देवांगन, भाजपा मंडल महामंत्री राधा राकेश, भाजपा मंडल मंत्री सुखदेव साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कार्तिकेश्वर जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गोसाई राम भारद्वाज, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य गनेशी राकेश, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री पुष्कर निराला, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर लहरे, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री लीला बाई राकेश, डी एन मार्कंडेय युवा मोर्चा मिडिया प्रभारी, हेमा राकेश महिला मोर्चा मंडल मिडिया प्रभारी, पुजा वर्मा, वीरेन्द्र कमल,बलदेव टंडन ,बीरेंद्र टंडन, टिकेश्वर जाटवर, गुरजीत जाटवर, जितेन्द्र जाटवर आदि जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए ।