बिलासपुर 13 07 2021 । अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मीना आदिल एवं एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी कार्यालय बिलासपुर के सहायक आयुक्त आबकारी के प्रभारी श्रीमती नीतू नथानी ठाकुर से मुलाकात कर चर्चा के दौरान मदिरा की पैकिंग, क्वालिटी एवं सरकारी मूल्य एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मिल रहे सरकारी मूल्य से अधिक मूल्य की शिकायत पर वे मुआयना कर आबकारी अधिकारी से सवाल किया वहीं पैकेजिंग के दौरान गंदी शराब की भराई एवं खराब क्वालिटी को लेकर भी उन्होंने जानकारी ली जिस पर नीतू का कहना है कि वर्तमान में इस प्रकार की कोई भी किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है फिलहाल आने वाले समय में इस प्रकार की शिकायत दुबारा नहीं आएगी और स्टाफ द्वारा किए गए बदमाशियां जैसे मूल्य से 10 एवं ₹20 बढ़ाकर बेचना और माल की सप्लाई को रोक देने की शिकायत पर पर हम तुरंत एक्शन ले कर उस स्टाफ को निलंबन की कार्यवाही करने की बात कही।आबकारी अधिकारी नीतू ने जिला में कितने देसी एवं अंग्रेजी मदिरा दुकानों की जानकारी दी।