जनपद पंचायत बिलाईगढ में करोड़ों का घोटाला,जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित 18 सदस्यों ने लिखित में शिकायत कर कलेक्टर से की कार्यवाही की मांग,सौंदर्यीकरण के नाम पर 15 वें वित्त की 2 करोड 18 लाख रुपए राशि का बंदरबांट के मामला।
बलौदाबाजार 07जुलाई2021 l बिलाईगढ में इन दिनों एक और घोटाले का खुलासा सामने आया इस बार यह खुलासा कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष भूमिका बोधिलाल कत्थाकार एवं कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य कलावती सहदेव सिदार, कमलेश साहु ,फिरंगी साहु शिवकुमारी कृष्ण कुमार नागेश सहित अन्य 14 सदस्यों ने दिनांक 26 को कलेक्टर बलौदाबाजार सुनील जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार फरिया आलम सिद्दीकी को लिखीत में शिकायत करते हुए आहरित राशि 40 लाख रुपए की जांच की मांग की एवं शेष राशि पर आहरण पर रोक लगाने की मांग की है।प्राप्त जानकारी अनुसार बिलाईगढ जनपद पंचायत में 15 वे वित्त की 2 करोड 18 लाख 27 हजार 6 सौ 24 रुपए मुलभुत विकास कार्यों के लिए आबंटित किया गया था उक्त राशि जनपद सदस्यों के माध्यम से उनके क्षेत्र के विकास में खर्च किया जाना था खर्च करने के बाजाए मनमाने तरीके से जी डी डी पी में कार्ययोजना बनाकर जनपद परिसर के सौंदर्यीकरण के नाम पर खर्च कर बंदरबांट किया गया जिसमें से निर्माण एजेंसी ने 40 लाख रुपए का आहरण कर लिया गया । उक्त राशि आहरण की भनक लगते ही जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यों ने स्थल में कार्य का मुआयना करने पर आहरित राशि का दुरुपयोग होना पाया था जिसकी शिकायत के बाद भी आज प्रयत्न आवेदन पर जांच नहीं करने से अधिकारियों की संलिप्तता एवं भ्रष्टाचार को संरक्षण देना प्रतित हो रहा ।
इस भ्रष्टाचार का क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है इतने बड़े करोड़ों के भ्रष्टाचार पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप लग रहा है जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है ऐसी भी चर्चा है कि शिकायतकर्ताओं का एक नेता ने मुंह बंद करा दिया है। विगत दिवस सोशल मीडिया में बहुचर्चित वायरल पत्र कृष्ण कुमार नागेश (व्याख्यता ) द्वारा बिलाईगढ क्षेत्र के विधायक पर शारीरिक,आर्थिक, मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था उक्त व्याख्यता कांग्रेस जनपद सदस्य शिकायतकर्ता शिवकुमारी नागेश के पति हैं जनपद पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को दबाने उक्त वायरल पत्र को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।इस मामले में शिकायत करने वालों में प्रमुख रूप से भूमिका बोधिलाल कत्थाकार अध्यक्ष जनपद पंचायत बिलाईगढ, शिवकुमारी कृष्ण कुमार नागेश क्षेत्र क्रं 3, कमलेश साहू क्षेत्र क्रं 1,फिरंगी साहु,माया बंजारे,द्रौपती मरावी,पदमा साहू, कलावती सहदेव सिदार क्षेत्र क्रं 15 सहित अन्य शामिल थे।