आरक्षण,पदोन्नति में आरक्षण एवं बैकलाॕक पदो की भर्ती की माॕग को लेकर बलौदा बाजार में बैठक संपन्न,,प्रदेश स्तरीय आॕदोलन की बनी रणनीति, आगामी 3 जुलाई शनिवार को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय बैठक होगी ।

बलौदाबाजार 29 जून 2021। पदोन्नति में आरक्षण बहाली,एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूलो में आरक्षण विहिन भर्ती तथा बैकलाॕक पदों पर भर्ती, बस्तर में नरसहार व समाज के साथ लगातार हो रहे अन्याय सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बलौदा बाजार के महंत नयन दास स्मृति स्थल में बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से उक्त मांगो को लेकर प्रत्येक ब्लाक में बैठक आयोजित करने,19 जुलाई शनिवार जिला स्तरीय आंदोलन करने तथा 26 जुलाई को राज्य स्तरीय आंदोलन एवं विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने पर चर्चा हुई। आन्दोलन की रणनीति एवं रुपरेखा तैयार करने 4 जुलाई दिन शनिवार को अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों का जिला स्तरीय बैठक मंहत नैनदास स्मृति स्थल बलौदाबाजार में रखी गई है।बैठक में प्रमुख रूप से प्रगतिशील सतनामी समाज संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मोहन बंजारे,एड.राजकुमार पात्रे,सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी,नरेन्द्र बंजारे , जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छग सतनामी समाज यादराम हिरवानी,भागलाल कोशले, अध्यक्ष महंत नयन दासस्मृति स्थल बलौदा बाजार,गणेश बघेल ब्लाक अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज, विजय बांधे,एड.महेश घृतलहरे,नरोत्तम घृतलहरे,श्वनी लहरे,श्यामरतन कुर्रे,देवेन्द बंजारे,शाॕति पात्रे,मुन्ना मनहरे,शत्रुहन बंजारे,खेलावन घृतलहरे,अंगद दयाल खुंटे,इन्द्र कुमार कोशले,धर्मेन्द्र खरे, पी डी ज़हरीले,देवचंद भतपहरी,संतोष कुमार सोनवानी,एम पी बांधे,मोहन सोनकर,तोमर सिंह डाण्डे,देवेन्द चतुर्वेदी प्रमुख रूप रूप उपस्थित थे।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close