बिलासपुर 20 मई 2021।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई को युवा काँग्रेस के द्वारा विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है।
बिलासपुर के जिला चिकित्सालय में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2.30 तक इस शिविर का आयोजन किया गया है जंहा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा रक्तदान की जाएगी। साथ आम जनता से भी अपील की गई है कि इस रक्तदान शिविर में भाग लेकर लोगो को नई जीवन देने में अपनी सहभागिता निभाये।