कोविड अस्पताल में 50 आॅक्सीजन बेड और बढ़ाये जाएंगे – सीएचएमओ

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर, 13 अप्रैल 2021।कोरोना संक्रमण के विस्तार को देखते हुए, जिला चिकित्सालय बिलासपुर में संचालित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में 50 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर और बढ़ाया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि इस अस्पताल में वर्तमान में 100 बेड उपलब्ध है, जिसमें 28 आईसीयू, 28 आक्सीजन सपोर्टेड बेड और 4 एचडीयू बिस्तर शामिल है। आवश्यकता को देखते हुए 50 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर और बढ़ाया जा रहा है। जिसकी तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना महामारी से निपटने के लिए 2 हजार 101 आईसोलेशन बिस्तर की सुविधा है। जिसमें 1466 शासकीय और 635 निजी अस्पताल में कुल 331 आईसीयू बिस्तर, 247 एच.डी.यू., 111 वेन्टीलेटर और 392 आक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर उपलब्ध है, साथ ही सामान्य लक्षण वाले मरीजों के लिए 1131 बिस्तर उपलब्ध है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close