नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन, 704 नए फ्लैट भी बनेंगे

 

रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने मंगलवार को सेक्टर-12 फेस-2 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया।

 

परियोजना के तहत HIG और MIG श्रेणी के 348 भवनों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसी सेक्टर में आगामी चरण में 704 नए फ्लैट भी बनाए जाएंगे।

 

बिना मांग के शुरू नहीं होगी नई आवासीय परियोजना

 

मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की नई परियोजनाएं अब मांग के आधार पर ही शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसी परियोजना में 60 प्रतिशत बुकिंग अथवा शुरुआती तीन महीनों में 30 प्रतिशत बुकिंग होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की नीति अपनाई गई है।

 

इससे बिना मांग के आवास बनाकर लंबे समय तक खाली रहने की समस्या को कम किया जा सकेगा।

 

निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष जोर

 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउसिंग बोर्ड की परियोजनाओं में निर्माण गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बेहतर गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए। टाइल्स, फिटिंग्स और रंगों सहित भवनों की डिजाइन एवं सुविधाओं को आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुधार के लिए परियोजना लागत में 5 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि भी होती है, तो इसे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

 

सेक्टर-12 फेस-2 में बनेंगे 704 नए फ्लैट

 

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि सेक्टर-12 फेस-2 की शेष 29.20 एकड़ भूमि पर 348 HIG और MIG भवन बनाए जाएंगे।

 

इसके अलावा आगामी चरण में:

128 HIG फ्लैट

320 MIG फ्लैट

256 LIG फ्लैट

 

मिलाकर कुल 704 नए फ्लैट बनाए जाएंगे।

 

इन फ्लैटों का प्रस्तावित बेस विक्रय मूल्य ₹16.76 लाख से ₹40.47 लाख तक बताया गया है। वहीं 348 HIG/MIG भवनों का बेस विक्रय मूल्य ₹45.70 लाख से ₹85.17 लाख तक निर्धारित किया गया है।

 

नवा रायपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक का विस्तार

 

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर देश की प्रमुख ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण संस्थान और परियोजनाएं विकसित हो रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में NIFT, NFSU, NIELIT, IIM, HNLU और IIIT जैसे संस्थान मौजूद हैं। इसके साथ ही AI डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर यूनिट सहित अन्य परियोजनाएं भी शहर के विकास को गति दे रही हैं।

 

कॉलोनियों में RWA को मजबूत करने पर जोर

 

मंत्री ने हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को मजबूत करने और कॉलोनियों का समय पर हैंडओवर सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के विकास और रखरखाव में सरकार के साथ रहवासियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत लगाया पीपल का पौधा

 

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और उपस्थित अतिथियों ने पीपल का पौधा रोपा। मंत्री ने नवा रायपुर को हरित और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने के लिए पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close