मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ से आने-जाने वाले बसों का संचालन 15 अप्रैल तक स्थगित

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायपुर, 09 अप्रैल 2021कोरोना वायरस (कोविड-19) के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम हेतु परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के आदेश 7 अप्रैल 2021 द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में छत्तीसगढ़ से जाने वाले तथा आने वाले बसों का संचालन 7 अप्रैल 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक की अवधि के लिए स्थगित किया गया है।

परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से मध्यप्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले अंतर्राज्यीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय परमिट अनुज्ञाओं से आच्छदित ऐसे समस्त यात्री बस का संचालन उक्त अवधि हेतु तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। साथ ही मध्यप्रदेश की सीमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले उपरोक्तानुसार अनुज्ञाओं पर आच्छादित समस्त वाहनों का प्रवेश स्थगित किया गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close