बिलासपुर 02 अप्रैल 2021।शहर में लगातार बढ़ते कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासन – प्रशासन अब सख्त नजर आ रहे है।
ट्रैफिक पुलिस के द्वारा भी अब चौक चौराहे में चेकिंग पॉइंट लगाकर मास्क न पहनने वालो पर 500/-रुपये की फाइन की जा रही है तथा कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग रखने की भी सलाह लोगो को दी जा रही है।
आज ट्रैफिक पुलिस के द्वारा नेहरू चौक, मंगला चौक, पुराना बस स्टेशन ,देवकीनंदन चौक में आने जाने वाले गाड़ी वालों को रोककर उनके गाड़ी के कागजात के साथ मास्क की चेकिंग की गई तथा मास्क न लगाने वालों पर 500/- रुपये फाइन की कार्यवाही की गई।