●बिलासपुर पुलिस की कांबिंग गश्त के दौरान 30 से अधिक वारंटी पकड़ाए, ●सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले 10 लोगों पर पुलिस ने की कार्यवाही ●आगामी होली त्यौहार को देखते हुए बिलासपुर पुलिस हुआ एलर्ट

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 14 मार्च 2021।बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी तथा स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से कांबिंग गस्त निरंतर जारी है। पुलिस द्वारा इसके लिए 4 अलग- अलग पार्टी बनाकर शहर के चारो ओर निरंतर कार्यवाही जारी है ।

पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, निगरानी, गुंडा ,बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही किया जा एह है। पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही से असामाजिक तत्वों तथा गुंडा बदमाशों में कानून का डर बना हुआ है और वे शांति बनाए हुए है।

पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार बीती रात पूरे शहर में पुलिस के द्वारा कांबिंग गश्त किया गया। जिसमें गस्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 10 प्रकरणों में 10 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई । गश्त के दौरान पुलिस टीम के द्वारा स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी तथा अलग अलग थानों के विभिन्न मामलों में फरार 30 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की । पकड़े गए आरोपियों में कुछ साधारण मामलों के आरोपी तथा अन्य गंभीर मामलों के फरार आरोपी शामिल है । इसके साथ पुलिस पार्टी द्वारा रात में संदिग्ध हालत में घूमने वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 69 निगरानी बदमाश 90 गुंडा बदमाशो की भी रात्रि में चेकिंग की गई और उन्हें आपराधिक असामाजिक कार्यो से दूर रहने की हिदायत दी गई ।

इस तरह बिलासपुर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान विभिन्न मामलों में लगभग 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और 150 से अधिक निगरानी गुंडा बदमाशो को आगामी होली त्योहार के समय शांति बनाये रखने की सख्त चेतावनी दी गई है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close