किसानों को बेहतर बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध करायें : श्री बैजनाथ चंद्राकर

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

रायपुर 10 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर द्वारा किसानों को बेहतर बैंकिग सुविधाएं मुहैया कराने भगीरथ प्रयास किया जा रहा है। श्री चन्द्राकर ने रायगढ़ जिले में प्रवास के दौरान रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह से मुलाकात के दौरान लैलूगा में बैंक की नवीन शाखा खोलने एवं अपेक्स बैंक के जिला नोडल कार्यालय एवं शाखाओं के लिए शासकीय जमीन के आवंटन के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने अपेक्स बैंक के लिए जमीन आवंटन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।

श्री चंद्राकर द्वारा रायगढ़ जिले में सहकारिता के माध्यम से किसानों के हित में संचालित शासकीय योजनाओं-धान खरीदी उठाव की स्थिति, धान की सुरक्षा, धान खरीदी तथा राजीवगांधी किसान न्याय योजनातर्गत राशि का अंतरण, गो-धन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को भुगतान, वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, किसान केडिट कार्ड अंतर्गत ऋण योजनाओं की स्वीकृति, एटीएम वैन एवं माइक्रो एटीएम सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला रायगढ, नोडल अधिकारी, प्रबंधक श्री भूपेश चंद्रवंशी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close