भिलाई नगर 09 मार्च 2021- नारी सम्मान से ही समाज का उत्थान संभव है इसलिए नारी स्वभाव को सम्मान देना चाहिए।यह बाते अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के जिला अध्यक्ष एम चंद्रशेखर रेड्डी ने महिला दिवस के कार्यक्रम में कही।यह कार्यक्रम छावनी भिलाई स्थित उदय हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुआ। संयुक्त रूप से आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा राव थाना प्रभारी रानी तराई थी कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय स्कूल की संचालिका डॉ. अलीपा साहू थी।विशेष अतिथि के रूप में मीडिया कर्मी अनुभूति प्रकाश भाकरे थी इस समारोह में करोना काल में सामाजिक कार्य करने वाली महिलाएं चिकित्सा सेवा, खेल व अन्य महिलाएं कमांडो समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आभार व्यक्त अमितेश चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया व संचालन का कार्य केदारनाथ महानंद ने किया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ महिला सेल से मीना आडील (प्रदेश अध्यक्ष) एवं संगीता साहू, सरिता बाडोले, वायला सिंह कार्यक्रम में उपस्थित थे। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र नाथ ने भी हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्यतः शब्बीर अहमद अंसारी ( उपाध्यक्ष) ,दीपक शाह सूरज कुशवाहा ,श्यामसुंदर आशीष ,अमितेश सिंह, राजेश शिवम यादव सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।