वार्ड 36 में 5 लाख की लागत से व्यायाम शाला कक्ष का होगा निर्माण, महापौर रामशरण ने किया भूमिपूजन

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 08 मार्च2021।नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड 36 बसंत भाई पटेल नगर (कतियापारा) जय मां अंबे लहरी व्यामशाला में कक्ष निर्माण के लिए महापौर रामशरण यादव, सभापति श्ोख नजीरुद्दीन स्थानीय पार्षद, क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। अधोसंरचना मद से 5 लाख राशि की स्वीकृति प्रदान हुई है। क्षेत्र में व्यायामशाला में भवन बनने की पुरानी मांग पूरा होने से नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव ने कहा कि जब वे इस वार्ड में आये थे तब यहां के युवाओं ने उनसे व्यायाम शाला के लिए मांग की थी। युवाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए उनके लिए जल्द ही व्यामशाला में नया कक्ष का स्थापित करने के लिए आज भूमि पूजन किया गया है। इस दौरान वहां के नागरिकों के द्बारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद प्रियंका यादव, बंधु मौर्य, जोन कमिश्नर डी.के. शर्मा, सोमशेखर सहायक अभियंता, भूषण पैकरा उप अभियंता आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लावारिशों के लिए कफन देने वाली कृष्णा दाई से मिले महापौर

सिम्स परिसर के अंदर बने शारदा मंदिर में रहने वाली कृष्णा यादव 81 वर्ष पिछले 32 साल से सिम्स में आने वाले लावारिश लाशों को नि:शुल्क कफन दे रही हैं। महिला दिवस पर महापौर राशरण यादव इनसे मिलने पहंुचे। इस दौराना शॉल श्रीफल से उन्हें सम्मानित किया। साथ ही दरी चादर के साथ कुछ आवश्यक सामग्री प्रदान किया। इस दौरान महापौर रामशरण यादव ने कहा कि कृष्णा दाई समाज की गौरव हैं। सिम्स परिसर में एक छोटे से मंदिर में रह कर गुजर बसर कर रही हैं। इन परिस्थि में ये जो नि:शुल्क लावारिश लाश के लिए कफन देने के साथ उनके अंतिम संस्कार में भी मद्द करती है। इससे अन्य लोगो को भी सीख लेनी चाहिए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close