बिलासपुर 22 फरवरी 2021। 20 वर्षीय युवती के साथ जोरजबरदस्ती के साथ छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी 05 माह बाद आज सिविल लाइन पुलिस ने हाथों पकड़ा गया है।
20 वर्षीय युवती ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई की, आरोपी राहुल मखीजा के द्वारा उनके साथ जबर्दस्ती छेड़छाड़ किया गया है , जिसकी रिपोर्ट पर धारा 354 आईपीसी पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया था।
आरोपी राहुल माखीजा अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। जिसके लिए पुलिस द्वारा मुखबिर लगाया गया था। साथ कि उसके कई ठिकानों में गिरफ्तारी हेतु दबिश भी दी गई थी, परन्तु आरोपी हर बार गिरफ्तारी से बच जाता था। 05 माह लगातार फरार रहने के बाद आज आरोपी राहुल मखीजा ,पिता शंकर माखीजा, उम्र 22 वर्ष,निवासी शांति नगर, सकरी,बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिसे आज सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।