●छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की सीएमडी कॉलेज ग्राउण्ड में लगा मेला ●आप सभी के प्रयासों से ही आज हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति जीवित : शैलेष पाण्डेय ●छत्तीसगढ़ की व्यंजनों की विशिष्ठ पहचान पूरे देश मे बने: अमर अग्रवाल

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 07 फरवरी 2021। प्रान्तीय अखंड बाह्मण समाज की बिलासपुर इकाई व सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आज सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भव्य स्टाल लगा कर छत्तीसगढ़ी व्यंजनो का मेला संग हाट का आयोजन किया गया।

          इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक शैलेश पाण्डेय प्रमुखरूप से उपस्थित रहे । जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ने इस आयोजन के संबंध में कहा कि आप सभी के प्रयासों से ही आज हमारी छत्तीसगढ़ की संस्कृति जीवित है। इस कार्यक्रम के कुशल आयोजन के लिए मैं आप सभी बहनों व भाइयों का आभारी हूँ।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि यह मेला धीरे धीरे वृहद स्वरूप लेते जा रहा है। मैं प्रथम वर्ष आया था तो लगा कि मेरी बहनो में उत्साह है , जो एक वर्ष के आयोजन के बाद कहने लगेंगे बस अब रहने दो कोन झंझट पाले। लेकिन मैं प्रसंशा करना चाहता हूँ इनकी साहस का की उन सारी कठिनाइयों को झेलते हुए ,इस मेले को गौरवशाली स्वरूप देते जा रही है।

                  आगे श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे यँहा कि छत्तीसगढ़ की व्यंजनों की विशिष्ठ पहचान पूरे देश मे बने ये प्रयास कही से प्रारंभ हुआ है तो वो बिलासपुर से प्रारंभ हुआ है और वो मेरी बहनों ने किया है। इसके लिए मैं इन सब को साधुवाद देता हूँ।

             कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला आयोग की राष्ट्रीय सलाहकार हर्षिता पाण्डेय, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,पूर्व एल्डरमेन प्रवीण दुबे, पार्षद संध्या तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।

          सीएमडी कॉलेज ग्राउंड आज पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यंजनों के स्टॉलो से भरा हुआ था । इस दौरान ब्राम्हण समाज के बालक बालिकाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति भी दी गई।

          उंक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश तिवारी,उपाध्यक्ष चित्ररेखा तिवारी, राजकुमारी तिवारी, प्रीति गौरहा, अजित उपाध्याय, अणिमा तिवारी, नीलू तिवारी,मनीषा तिवारी, शिलम पाण्डेय, निक्की पाण्डेय,अपराजिता त्रिपाठी, पूजा शुक्ला, रश्मि झा ,मोनिका शर्मा, ममता पाठक, ममता पाण्डेय, डॉ निरंजन तिवारी, संध्या तिवारी, संगीता शुक्ला, दुर्गेश नंदनी उपाध्याय, वंदना तिवारी, दिव्या पाण्डेय, प्राची तिवारी, सावित्री दुबे, सीमा पाण्डेय, नीलू चौबे, अनामिका शर्मा, पुष्पा तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close