बिलासपुर 26 जनवरी 2021। संभागायुक्त डाॅ. श्री संजय अलंग ने आज गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय प्रांगण में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गाया गया। इस मौके उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।