रायपुर-22 जनवरी 2021। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महताब रॉय एवं राष्ट्रीय कमेटी द्वारा संतोष सोनवानी पर पुनः विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ राज्य मानवधिकार अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके पूर्व संतोष सोनवानी को छत्तीसगढ़ राज्य युवा उपाध्यक्ष में नियुक्ति मिला था जिस पर अच्छा कार्य करने के लिए पदोन्नति दिया है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग एक राष्ट्रीय स्तर का संस्था है जो कि महिला उत्थान, बाल संरक्षण,शिक्षा, स्वास्थ्य,समाज कल्याण,संविधान और अनेक सामाजिक कार्य का नेतृत्व करता है।
सम्पूर्ण भारत के हर राज्य में इस संस्था से लाखों लोग जुड़कर जनहित कार्य कर रहे हैं।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के होनहार जनहित कार्य मे तत्पर रहने वाले सुख दुख एवं समस्याओं में आगे रहने वाले युवा नेतृत्व संतोष सोनवानी के नियुक्ति से सभी वर्ग समुदाय के लोगों में हर्ष का माहौल है।