रायपुर 12 जनवरी 2021।एम्स, रायपुर को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कायाकल्प प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत “बी” कैटेगरी में वर्ष 2019-20 के लिए तृतीय पुरस्कार (कमांडेशन अवार्ड) प्रदान किया गया है।
यह पुरस्कार स्वच्छता और संक्रमण मुक्त अस्पताल परिसर के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने उक्त अवॉर्ड एम्स जोधपुर ,एम्स रायपुर ,एम्स ऋषिकेश, निग्रिमस शिलांग, निमहंस बेंगलुरु, NITRD दिल्ली को प्रदान किया है।