बिलासपुर 28 दिसंबर 2020। “धिति फाउंडेशन” द्वारा हर वर्ष अलग अलग विषयों को लेकर समाज मे सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता रहा है ताकि लोग समाज मे रहकर कुछ सामाजिक समस्याओं को लेकर व्याप्त भ्रम व कुरीतियों के प्रति जागरूक हो सके। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम के माध्यमो से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जाता रहा है। इसी उद्देश्यों को लेकर रविवार को शहर के लखीराम सभागार में “मासिक धर्म” के विषय पर एक जागरूकता का कार्यक्रम रखा गया था।
संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है । इस वर्ष उद्यम 0.2 कार्यक्रम “Mensuration cycle ( मासिक धर्म ) A taboo ” पर केंद्रित रहा ।
यह एक ऐसा मुदा है जिस बारे में न लोग कुछ कहना चाहते और न ही कुछ बताना चाहते है। या यूं कहें तो इसके बारे में कहने पर जन मानस को शर्म महसूस करती है और लोग इस विषय को लेकर आज भी झिझक के साये में है । जबकि यह बिलकुल नेचरल व सामान्य सी प्रक्रिया है। वही “धिति फाउंडेशन” ने इस मुद्दे( निषेध) पर प्रकाश डाला है ताकि इस निषेध को दूर किया जा सके। लोगो मे इस बारे में जागरूकता फैलाया जा सके । संस्था ने उक्त कार्यक्रम को स्वयंसेवकों ,मुख्य अतिथियों एवम इवेंट पार्टनरों के सहयोग के माध्यम से इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया है।
उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित डॉ आरती पांडेय (कोरोना नोडल अधिकारी सिम्स) ,डॉ रश्मि बुधिया, ( बुधिया हॉस्पिटल ) श्रीमती प्रिया मिश्रा , प्रभाकर पांडेय ( कमिश्नर, नगर निगम,बिलासपुर ) ,कलीम खान (टीआई व प्रभारी साइबर सेल )अजय श्रीवास्तव (चेयरमैन, आधारशिला विद्यालय मंदिर ) एवम रोहन दीप जी के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर की गई ।
कार्यक्रम में रैम्पवॉक, नुक्कड़ नाटक, वाद्ययंत्र, गायन आदि माध्यमों से संबंधित विषय पर लोगो को जागरूक किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा भी Mensuration cycle ( मासिक धर्म ) के सम्बंध फैली भ्रांतियो के सम्बंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक नैचरल व सामान्य सी प्रक्रिया है। कुछ घरों व परिवारों के अंदर इस दौरान महिलाओं के साथ छुआछूत जैसा व्यवहार जैसे कुरीतियां व्याप्त है जिसे दूर करने की सलाह दी गई । कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दी गई।
इस जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 50 से ज्यादा धिति फाउंडेशन के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया । इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था धिति फाउंडेशन के वेबसाइट www.dhitifoundation.com की ओफिशल लॉन्चिंग भी की गई ।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री शिवम मेडिकल ,बसंत साड़ी सेंटर , जंक्शन सीजी10, अर्चिन, मोमेंट प्रोडक्शन ,लोरेम सलोन एंड स्पा,केक वॉकर, अयाना, शिओरा, गौतम टेंट हाउस ,छेदी साउंड, प्लाज़मस, शिखा सिल्क, दृष्टि , इनफिनिटी मेंस वियर, फर्स्ट क्राई,श्रिता, डिफिट , एन एस ए हेल्प , एस के एस लेड,डोडो आर्ट्स, कलर एज, ए ट्रेवल, अंशु ट्रेवल आदि संस्थाओं का विशेष योगदान रहा है।