माता पिता से रूठकर नाबालिग बच्ची घर से भागी आधी रात को, तोरवा पुलिस ने समझाकर सकुशल भेजा घर 

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 बिलासपुर 04 दिसम्बर 2020। पामगढ़ क्षेत्र की नाबालिक बच्ची जो अपने घरवालों से रूठ कर बिलासपुर चली आई थी। तोरवा पुलिस की सतर्कता व संवेदनशील से सकुशल घर वापस लौटी।

 3-4 दिसंबर कि दरमियानी रात को 12 वर्षीय एक नाबालिक बच्ची जो कि ग्राम- भैंसों ,थाना- पामगढ़, जिला- जांजगीर की रहने वाली है, किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से रूठ कर अकेले ही बिना बताए ऑटो में बैठकर बिलासपुर चले आई थी। जिसे तोरवा पुलिस की रात्रि गश्त टीम ने देखा और उसे 112 की मदद से थाना तोरवा लेकर आ गई। जहां उससे बातचीत कर जानकारी ली गई। तब उन्होंने माता-पिता से रूठ कर बिलासपुर आने की बात बताई।

     बालिका 12 वर्ष की नाबालिक होने की स्थिति में पुलिस ने उसे तत्काल सुरक्षार्थ बालिका संरक्षण गृह में विधिवत भेजा एवं उनके परिजनों को इसकी सूचना दी । सूचना पाकर सुबह उनके परिजन आये जिसके बाद बच्ची को उनकी माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

     इस तरह तोरवा पुलिस की सजगता व संवेदन शीलता के कारण एक नाबालिग बच्ची के साथ कोई अप्रिय घटना घटित नही हुआ और बच्ची सकुशल व सुरक्षित आने घर लौट सकी।

                   उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ,उप निरीक्षक भरत राठौर, आरक्षक अनिल बांधे ,आर.सत्य प्रकाश पाटले, पेट्रोलिंग आरक्षक रौनक पांडेय आदि का विशेष योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close