लॉक डाउन का उल्लंघन होटल संचालक को पड़ा भारी , सिविल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 25 सितंबर 2020। सिविल लाइन क्षेत्र में प्रताप चौक में स्थित नीलकंठ होटल इस लॉक डाउन में भी शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपना होटल संचालित कर रहा था। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए होटल संचालन को गिरफ्तार किया है।

जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने 22 से 28 सितंबर तक शहर में टोटल लॉक डाउन लगाया हुआ है। जिसमे सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसके बावजूद भी प्रताप चौक स्थित नीलकंठ होटल द्वारा शासन के आदेशों का उल्लंघन करते हुए होटल का संचालन किया जा रहा था। जिस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी सृष्टि चन्द्राकर द्वारा कोरोना महामारी रोकथाम हेतु लॉक डाउन आदेशो के उल्लंघन पर धारा 188, 269 भदवि पंजीबद्घ कर होटल संचालक कैलाश लछवानी पिता परसराम उम्र 46 वर्ष निवासी जबड़ापारा,सरकंडा के ऊपर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close