प्रकृति का संरक्षण मूल रूप से उन सभी संसाधनों का संरक्षण है जो प्रकृति ने मानव जाति को भेंट की है- ललिता मेहर

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

 

 

 

 

 

 

 

रतनपुर 29 जुलाई 2020। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। वर्तमान परिपे्रक्ष्य में कई प्रजाति, जीव−जंतु , प्राकृतिक स्रोत एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं। विलुप्त होते जीव−जंतु और वनस्पति की रक्षा के लिये विश्व−समुदाय को जागरूक करने के लिये ही इस दिवस को मनाया जाता है।

 

 

रतनपुर थाना के प्रभारी ललिता मेहर व उनके समस्त स्टाफ के द्वारा भी इस अवसर पर रतनपुर क्षेत्र में एक जन जागरण रैली निकाल कर “विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस” मनाया गया और लोगो को प्रकृति के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

इस अवसर में थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मूल रूप से उन सभी संसाधनों का संरक्षण है जो प्रकृति ने मानव जाति को भेंट की है। इसमें खनिज, जल निकायों, भूमि, धूप और वातावरण आदि शामिल हैं तथा इसमें वनस्पतियों और जीवों का संरक्षण भी शामिल हैं। प्रकृति द्वारा दिए ये सभी उपहार संतुलित वातावरण बनाने में मदद करते है तथा ये सब मनुष्य के अस्तित्व और पृथ्वी पर अन्य जीवों के अस्तित्व के लिए उपयुक्त है। इसलिए प्रकृति का संरक्षण अति महत्वपूर्ण है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close