Breaking news:नवाचारी व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना द्वारा सकरेली बा के साबुन बैंक को दिया प्रोत्साहन राशि

शासकीय प्राथमिक शाला सकरेली बा में साबुन बैंक बच्चों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए नवाचारी शिक्षक पुष्पेंद्र कुमार कश्यप जी द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसमें बच्चों के पालकों एवं सामाजिक लोगों को स्वच्छता के लिए साबुन दान करने की अपील किया गया जिसमें साबुन बैंक को समाज और बाहर के लोगो की ओर से अच्छा सहयोग मिल रहा है और जनता साबुन बैंक को अपने जन्म दिन या और खुशी के अवसर पर साबुन, हैंडवाश,सैनिटाइजर बच्चों के लिए गिफ्ट किया जा रहा है ।इसी कड़ी में आज नवाचारी व्याख्याता एवं वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती ज्योति सक्सेना शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में पदस्थ है उनकी ओर से सकरेली (बा)स्कूल की इस नई पहल साबुन बैंक की सराहना करते हुए 1000 रुपए सहयोग राशि बच्चों की स्वच्छता के लिए साबुन सेनेटाइजर हैंड वॉश हेतु दिया गया नवाचारी व्याख्याता श्रीमती ज्योति सक्सेना शिक्षा के क्षेत्र के साथ ही समाज सेवा के माध्यम से भी विद्यार्थियों की मदद करती हैं इस नई पहल को प्रोत्साहित करने हेतु ये राशि दी गयी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close