अजीबो गरीब प्यार पत्नी ने देवर से की शादी ,पति ने कराया विवाह संपन्न

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

घोघा(भागलपुर): सुना है लोग प्यार में पागल हो जाते है और सही गलत अच्छा बुरा कुछ उन्हें समझ नही आता। ऐसा ही एक प्यार का मामला हाल ही में सामने आया है। जहां भाभी को अपने ही देवर से प्यार हो गया। जिसकी जानकारी उनके पति को होने से उसने अपनी पत्नी की शादी अपने भाई से ही करा दी।

 

 

गोल घेरे में पवन गोस्वामी

 

ये बात जानकर आप भी हैरत में पड़ गए होंगे लेकिन ये घटना सच है। भागलपुर जिले के ग्राम घोघा की ये घटना है जंहा पवन कुमार गौस्वामी की पत्नी प्रियंका पिछले 2 वर्षों से अपने ही देवर साजन से प्यार करने लगी थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गये की घर छोड़कर भागने का भी प्लान कर लिया था । जिसकी जानकारी प्रियंका के पति पवन को हुआ । तो पवन गोस्वामी ने इन दोनों के प्यार के ख़ातिर खुद कुर्बानी देनी की सोची और इन दोनों का विवाह गांव वालों के सामने करा दिया। इतना ही नही उन्होंने इन दोनों के सुखमय जीवन के लिए इन दोनों को आशीर्वाद भी दिया। लेकिन वो भी इंसान था वो अपनी पत्नी प्रियंका से बेहद प्यार करता था आखिर अंत मे उसकी भी हिम्मत जवाब दे दी और वो टूट कर रो पड़ा। प्रियंका अपने पति के इस प्यार को काश समझ पाई होती ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि पवन और प्रियंका की शादी को 4 साल हो गये है और दोनों की 2 साल की बच्ची भी है। उसे भी पवन ने अपनी पूर्व पत्नी प्रियंका को सौप दिया। आपको जानकर तब और भी हैरानी होगी जब प्रियंका ने अपने बच्चे से कहती है कि “बेटा अब तुम्हारे चाचा ही तुम्हारे पापा हैं।”

पवन को जब गांव वालो ने ऐसा करने से मना करते हुए समझाया तो कहता है कि उसकी पत्नी उससे खुश नही है। तो उसे जबरदस्ती अपने पास कैसे रख सकता है। इसलिए उसे जिसके साथ खुशी मिलें उससे उसकी शादी करा दी। वंही प्रियंका कहती है कि साजन ही उसका प्यार है उसके लिए वो अपनी जान भी दे सकती है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close