बिलासपुर 10 अगस्त 2020 – सिविल पुलिस को रविवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला स्थित हीरा लाल कॉलोनी के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके लिये कुछ बाहर से लड़कियाँ भी बुलाई गई है। मकान में लगातार अनजान लोगों का आना जाना लगा हुआ है। उक्त सूचना पा कर सिविल लाइन पुलिस ने अपने महिला स्टाफ से साथ चारो ओर से घेराबंदी कर मकान में रेड की कार्यवाही की। जंहा दो युवक और 5 युवतियां मिली। साथ ही मकान से पुलिस को कुछ आपत्ति जनक वस्तुये भी मिली है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
कुछ लोग बाहर से लड़कियां बुलाकर शहर में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। जिसका सिविल लाइन पुलिस द्वारा भंडाभोड़ किया गया है। अपनी इस कार्यवाही में पुलिस ने 5 कॉल गर्ल और 2 युवकों को पकड़ा है। इनके पास से नगदी, मोबाइल और कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं हैं। पुलिस को कमरे से विदेशी करेंसी भी बरामद हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह का कनेक्शन विदेशों में भी हो सकता है। आरोपियों के पास से पुलिस ने थाईलैंड की करेंसी भी बरामद की है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ अभी जारी है। गिरफ्तार युवतियां देश की राजधानी, गुड़गांव, कोलकाता शहर की है इसकी जानकारी मिली है। वहीं इनके साथ पकड़े गए युवक में पवन पंजनानी निवासी ग्वालियर और अमित चंद्रा निवासी औरंगाबाद बिहार के है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पवन पंजनानी और अमित चंद्रा करीब 2 महीने पूर्व हीरा लाल कॉलोनी स्थित मकान को कोरबा निवासी एक महिला से एग्रीमेंट कर किराए पर लिया था। हर महीने ये लोग 7 हजार रुपये किराया भी दे रहे थे। पवन और अमित ने देह व्यापार के लिए दो लड़कियों को पत्नी बताकर रखे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक घंटे का 3 -5 हज़ार रुपये लेते थे। वही अपने ग्राहकों से सोशल मीडिया के जरिये सम्पर्क करते थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य कनेक्शनों की भी जांच कर रही है।