जिले में 64 नालों का हो रहा सरंक्षण और सुधार,सिंचाई के साथ भू जल स्तर में होगी वृद्धि

global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 26 जून 2020। नरवा विकास कार्यक्रम के तहत् बिलासपुर एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के 64 नालों का सुधार एवं सरंक्षण का कार्य हो रहा है। नालों के उपचार से 223 ग्राम पंचायतों में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और भू जल स्तर में वृद्धि होगी।

 

 

 

 

 

नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना के तहत् नाला विकास कार्यक्रम में द्वारा नालों में चेक डेम, बोल्डर चेक डेम, गेबियन संरचना, स्टाॅप डेम आदि संरचानाएं बनायी जा रही है। इन नालों का केचमेन्ट एरिया 119367.54 हैक्टेयर है। नालों के पुर्नाेद्धार के लिए 1907 कार्यों का डी.पी.आर स्वीकृत किया गया है। इन कार्याें में 3040.14 लाख रूपए खर्च होगें।अभी तक 455 कार्य पूर्ण हो गये है और 381 प्रगति पर है। वन विभाग द्वारा केम्पा मद से 140.76 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों के सुधार के लिए डी.पी.आर तैयार किया गया है। इसी तरह पंचायत व ग्रामीण विकास द्वारा मनरेगा के तहत् 429.85 किलोमीटर लम्बाई के विभिन्न नालों का सुधार कार्य कराया जा रहा है। उपचारित किये जा रहे नालों में 39 बिलासपुर जिले के और 25 नाले गौरला, पेण्ड्रा, मरवाही जिले के है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close