
छत्तीसगढ़ में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश की नई संभावनाएं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक का किया विमोचन
जांजगीर में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, विकास की झलकियों ने मोहा मन
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।
इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं की जानकारी शामिल की गई है।
हरित ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को मिलेगा बढ़ावा
पुस्तक के विमोचन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करना और प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन एवं निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि राज्य में उपलब्ध संसाधनों और अनुकूल नीतियों के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। सरकार स्वच्छ और सतत ऊर्जा विकास को प्राथमिकता देते हुए इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
निवेशकों को मिलेगी छत्तीसगढ़ की नीतियों की जानकारी
इस पुस्तक के माध्यम से निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को छत्तीसगढ़ की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, उपलब्ध संसाधनों, निवेश के अवसरों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इससे प्रदेश में ग्रीन एनर्जी से जुड़े नए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



