रायपुर के ब्लैक स्पॉट में जल्द होंगे सुधार, अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

 

रायपुर, 23 सितंबर 2026। रायपुर जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट यानी दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े सुधार जल्द पूरे किए जाएंगे। इसे लेकर परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में बैठक हुई।

 

बैठक में टाटीबंध, भाठागांव, बेमता-भुइंया, सिलतरा ओवरब्रिज-निको गेट और पारागांव-निसदा मोड़ सहित अन्य ब्लैक स्पॉट की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

 

हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार काम पूरा करने कहा

 

बैठक में संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के अनुसार सभी जरूरी सुधारात्मक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों से कहा गया कि प्रत्येक ब्लैक स्पॉट की मौके पर स्थिति की जांच कर सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

 

अवैध ढाबे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

 

सड़कों पर किए गए अनधिकृत अतिक्रमण और अवैध ढाबों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शराब दुकानों के आसपास यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी इंतजाम करने कहा गया।

 

जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइट, संकेतक बोर्ड और अन्य सुरक्षा व्यवस्था लगाने के निर्देश भी दिए गए।

 

ओवर-स्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने पर कार्रवाई

 

बैठक में डिवाइडर की अनावश्यक कटिंग रोकने, ओवर-स्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

 

इसके अलावा अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और जरूरत के अनुसार वाहनों की गति नियंत्रित करने के उपाय लागू करने कहा गया।

 

सड़क चौड़ीकरण और जागरूकता अभियान पर जोर

 

जहां आवश्यकता हो वहां सड़क चौड़ीकरण और अन्य जरूरी सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए गए। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया।

 

परिवहन सचिव ने सभी संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि किए गए कार्यों की पहले और वर्तमान स्थिति की जानकारी फोटोग्राफ सहित अनुपालन प्रतिवेदन के रूप में निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाए।

 

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

 

बैठक में संयुक्त परिवहन आयुक्त एवं अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) श्री वाई. अक्षय कुमार, उप परिवहन आयुक्त श्री मनोज कुमार ध्रुव सहित लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, आबकारी, परिवहन और यातायात विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

 

इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close