जांजगीर-चांपा: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां

जांजगीर ऑडिटोरियम की मरम्मत का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

 

जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर 2026। मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने और निर्वाचक नामावली को अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा।

 

इस संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद गुप्ता ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

युवाओं और नए मतदाताओं पर विशेष ध्यान

 

बैठक में बताया गया कि पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उन पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनका नाम किसी कारणवश अब तक नहीं जुड़ पाया है। विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदान करने के पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियों और इससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सके।

 

मतदाता सूची पुनरीक्षण की महत्वपूर्ण तिथियां

 

– 2 नवंबर 2026 तक: मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्गठन।

– 12 नवंबर 2026: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन।

– 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक: दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि।

– 28 दिसंबर 2026 तक: दावों और आपत्तियों का निराकरण।

– 4 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

 

निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने तथा सूची में दर्ज विवरण की जांच करने के महत्व पर जोर दिया है।

 

बैठक में ये रहे उपस्थित

 

बैठक में शिशिर द्विवेदी, जगमोहन पाटले, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, हेमंत कश्यप, निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश प्रधान, ईआरओ-33 सुब्रत प्रधान, ईआरओ-38 पवन कोसमा तथा ईआरओ-34 शशि कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close