
आईटीआई विद्यार्थियों को सेवा सेतु पोर्टल की ऑनलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी
जांजगीर-चांपा: वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
जांजगीर-चांपा, 23 अक्टूबर 2026। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विद्यार्थियों को शासकीय सेवाओं का लाभ ऑनलाइन दिलाने के उद्देश्य से सेवा सेतु पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सारागांव, बम्हनीडीह, पामगढ़ और अकलतरा स्थित आईटीआई में प्राचार्यों, प्रशिक्षण अधिकारियों और विद्यार्थियों को पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान ई-गवर्नेंस चिप्स, जांजगीर-चांपा की टीम ने आईटीआई ट्रांसफर सर्टिफिकेट, अंकसूची सहित अन्य संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों और पोर्टल पर आवेदन करने के तरीके की जानकारी भी दी गई।
ई-जिला प्रबंधक सुनील कुमार साहू ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को संबंधित प्रमाणपत्रों और अन्य सेवाओं के लिए आवेदन करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, संस्थानों के प्राचार्यों और प्रशिक्षण अधिकारियों को भी ऑनलाइन सेवाओं की प्रक्रिया समझने में मदद मिलेगी।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना है। डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों को आवश्यक सेवाओं के लिए आवेदन करने में सहूलियत मिलेगी।



