
अकलतरा में ममतामयी मिनीमाता एवं स्व. रेशमलाल जांगड़े की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया, जिले कि स्वीकृत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपा
जांजगीर-चांपा (अकलतरा): परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के चौथे पीढ़ी की बहू जगतगुरु अगमदास जी कि धर्मपत्नी, अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ कि प्रथम महिला सांसद, गुरूमाता ममतामयी मां मिनीमाता जी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य तथा प्रथम लोकसभा के निर्वाचित सांसद स्व. रेशमलाल जांगड़े की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 अगस्त 2026 को मिनीमाता चौक अकलतरा में स्थापित आदम कद प्रतिमा पर डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा के तत्वावधान में माल्यार्पण एवं मोमबत्ती जलाकर पुष्पांजलि अर्पित करने कि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक सादर नमन किया गया।

जिले कि स्वीकृत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम मिनीमाता के नाम पर करने की मांग
माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने कि कार्यक्रम के उपरांत सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए। जांजगीर-चांपा जिले में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम ममतामयी मां मिनीमाता जी के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया।

सामाजिक संगठनों का कहना है कि मिनीमाता जी ने समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह जिला को उनकी कर्मभूमि भी है इसी क्षेत्र से लोकसभा कि सांसद हुआ करती थी।इसलिए जिले में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वीकृत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का नाम उनके सम्मान में रखा जाना उनके योगदान के प्रति सच्ची पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि होगी।
मांग पत्र सौंपाने वाले संगठन
इस मांग को लेकर डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, सतनाम शिक्षा नवसृजन समिति कोटमी सोनार एवं भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़ द्वारा अपने-अपने लेटरहेड पर लिखित मांग पत्र सौंपा गया।
बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी रहे उपस्थित
मांग पत्र सौंपने के दौरान निक्कू पाटले, दीपक मनहर, ब्रिजेश राय, सुरेंदर लहरे, विकास भारद्वाज, सूरज भारती, राकेश टंडन, कुंवर ओग्रे, भवानी सिंह नवरत्न, छोटू सोनवानी, पंकज मिरी, डॉ. विजय मनहर, लक्ष्मी लहरे, शंकर लहरे, डॉ. संजय कुमार जांगड़े, भूपेंद्र बघेल, चंद्रकुमार मिरी, मनोरमा पाटेकर, संजू पाटेकर, अनिल मिरी, नरेंद्र लहरे सहित पत्रकार साथी, अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने ममतामयी मां मिनीमाता एवं स्व. रेशमलाल जांगड़े के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



