कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

 

जांजगीर-चांपा, 10 अगस्त 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने तथा आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिवारों के सम्मान आदि के संबंध में निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समारोह स्थल की साफ-सफाई, सुरक्षा, मंच, यातायात, विद्युत व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल शिकायतों का निराकरण दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि संबंधित हितग्राही की समस्या का वास्तविक समाधान होना चाहिए। उन्होंने निराकरण का प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही हितग्राहियों से संपर्क कर निराकरण के संबंध में फीडबैक लेने तथा सकारात्मक फीडबैक बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सेवा सेतु की समीक्षा करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं। पोर्टल पर आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी सेवाओं सहित विभिन्न नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सेवा सेतु के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और यदि किसी आवेदन में कमी हो तो आवेदक को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को सेवा सेतु की सुविधाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका एवं किचन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने, तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने तथा निर्धारित कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही सभी निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी जांजगीर-चांपा पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की प्रगति की प्रभावी निगरानी की जा सके। बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, विभागीय योजनाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तम्बोली, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close