सिमरिया ‘ब’ में नाले के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

 

भाटापारा, 26 जुलाई 2026। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ‘ब’ में रविवार सुबह एक युवक का शव बरसाती नाले के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

मृतक की पहचान विक्रम मानिकपुरी (24 वर्ष), पिता प्रताप मानिकपुरी, निवासी ग्राम सिमरिया ‘ब’ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7:00 बजे सूचना मिली कि मुख्य मार्ग स्थित बरसाती नाले के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

 

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस, साइबर सेल तथा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं।

 

पुलिस ने पंचनामा और शव निरीक्षण की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close