
ब्रेकिंग न्यूज़:मेवाड़ कप नेशनल कराते चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ का दबदबा
जांजगीर चांपा// राज्यस्थान उदयपुर मे 29 जून को वर्षेटाईल शोतोकान कराते फाउंडेशन राज्यस्थान के तत्वाधान मे नेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया गया छत्तीसगढ़ ने 16 पदक के साथ अपना दबदबा कायम रखा। नेशनल चैंपियनशिप मे 12 राज्य से लगभग 500 खिलाड़ियों ने शिरकत किया जिसमे छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ियों ने कोच गुरू अखिलेश कुमार आदित्य सेन्सई के अग़वाई मे हिस्सा लिया खिलाड़ियों के नाम ,अमृता शर्मा , वाणी साहू, हिमानी साहू, हिमांशी साहू, माही कुर्रे, पूजा तिवारी, प्रभा श्रीवास, हेमराज, सृष्टि राठौर, अरमान, पीहू थवाईत, विनय थवाईत सभी खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों वर्गों मे शानदार प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कास्य कुल 16 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया l 
यह उपलब्धि जांजगीर और चाम्पा नगर के लिए गर्व का विषय है। इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और कौशल से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि जिले और छत्तीसगढ़ का मान भी बढ़ाया। प्रतियोगिता के आयोजकों और प्रशिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वर्षेटाईल शोतोकान कराते फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष राजेश रजवाड़े उपाध्यक्ष अस्वनी ध्रुव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी। इस मौके पर फाउंडेशन के महासचिव अखिलेश कुमार आदित्य संयुक्त सचिव रवि पांडे जी, सरिता तिवरी मेम, ज्योति शर्मा मेम, सविता श्रीवास मेम,ज्योति थवाईत मेम ,जादूराम साहू ,रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।



