पामगढ़ में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का प्रथम आगमन, अंबेडकर चौक में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत

 

पामगढ़ | एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के पामगढ़ में प्रथम आगमन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। उनके स्वागत के लिए अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए।

 

पामगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस पार्षद आकाश यादव, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष विजय यादव एवं युवा साथियों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा चौक स्वागत नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक शेष राज हरबंस भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और गरिमामयी बना दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।

 

इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने देवेंद्र यादव से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिवादन किया और उनके प्रथम आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

कार्यक्रम उपरांत देवेंद्र यादव पामगढ़ स्थित पार्षद आकाश यादव के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवारजनों से भेंट की। इसके पश्चात वे ग्राम मेंऊ में विजय यादव के निवास पहुंचे और वहां भी आत्मीय मुलाकात की।

 

इस दौरान आकाश यादव एवं विजय यादव द्वारा उन्हें राधा-कृष्ण का सुंदर छायाचित्र भेंट किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

देवेंद्र यादव का यह दौरा पामगढ़ में उत्साह, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक बनकर सामने आया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close