सुशासन तिहार 2026: प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी की सख्त समीक्षा

 

जांजगीर-चांपा, 2 मई 2026/ जिले में सुशासन तिहार 2026 के सफल एवं प्रभावी आयोजन को लेकर वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविरों के संचालन, प्राप्त आवेदनों के निराकरण, विभागीय समन्वय तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्रभारी मंत्री ओ. पी. चौधरी ने निर्देश दिए कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का विभागवार वर्गीकरण कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जमीनी स्तर पर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश भी दिए।

 

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है। जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव है, उनका मौके पर ही निराकरण कर नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान की जाए। प्रभारी मंत्री ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्रुटि सुधार, नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को अधिक लाभदायक एवं उन्नत फसलों के लिए प्रेरित करें तथा कृषि से संबंधित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाकर किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने जिले में सुशासन तिहार के तहत की जा रही तैयारियों, आयोजित शिविरों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की अद्यतन जानकारी दी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close